तिर्वा। कस्बे में बाइक सवार बदमाशों का खौफ बढ़ गया। अलग-अलग दो स्थानों पर बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों से मोबाइल फोन छीन लिए। युवकों ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना इंदरगढ़ के खनियापुर गांव निवासी दिनेश चंद्र रविवार शाम करीब छह बजे कस्बे से खरीदारी कर घर लौट रहा था। इस दौरान तिर्वा-गुरसायगंज रोड पर कोतवाली के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। शाम करीब सात बजे बदमाश तिर्वा-ठठिया मार्ग पर पहुंचे। यहां जरियनपूर्वा गांव निवासी विवेक कुमार से बात करते समय मोबाइल फोन छीन लिया। कोतवाल राम अवतार ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा कर बदमाशों को जेल भेजा जाएगा। (संवाद)