फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : बहबलपुर विवाद में पुलिस ने चार को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के बहबलपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए भूमि विवाद में पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे थे। इससे पुलिस ने खुद ही रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की।
विज्ञापन

रविवार को जमीन पर कब्जा करने को लेकर बहबलपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हुई थी। इस मारपीट में एक पक्ष से सर्वेश हजेला, अमित, सुरेश, भावेश, सीपू, सुधीर घायल हुए थे। दूसरे पक्ष से अवधेश और अभिषेक घायल हुए थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन बहबलपुर चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार सिंह ने दोनों पक्षों के खिलाफ खुद रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस ने अमित, अभिषेक, सुरेश चंद्र और सुधीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें