सौरिख। स्क्रैप कारोबारी की स्कूटी की डिकी से रुपये निकालने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी पर आरोप लगाया है। घटना के बाद से कर्मचारी फरार हो गया है।
कस्बा के तिर्वा रोड निवासी अंशु कुमार गुप्ता की घर के बाहर स्क्रैप की दुकान है। मंगलवार को स्क्रैप बेचकर एक लाख 45 हजार रुपये उन्होंने स्कूटी की डिग्गी में रख दिए।
इसके बाद स्कूटी को दरवाजे के बाहर खड़ा कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उनकी स्क्रैप की दुकान पर काम करने वाले युवक ने डिग्गी से रुपये चोरी कर लिए।
इसके बाद बगैर बताए चला गया। डिकी खोलने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई है। कार्रवाई की मांग को लेकर थाना पुलिस को तहरीर दी है।
प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कराई जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।