फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इन्कार पर वीडियो वायरल करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। शादी से इन्कार पर युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि रिश्तेदार ने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। आरोपी युवती का रिश्तेदार भी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने कानपुर देहात के डेरा मंगलपुर निवासी रिश्तेदार अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसमें बताया कि अमित का अक्सर उसके घर पर आना-जाना रहता था। करीब दो माह पूर्व अमित ने नहाते वक्त उसका वीडियो बना लिया। 27 अगस्त को अमित ने फोन कर उससे शादी करने की बात कही।
विज्ञापन

जब उसने मना कर दिया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। सीओ दीपक कुमार दुबे ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी अमित की तलाश में पुलिस टीम कानपुर देहात रवाना हुई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें