फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर मारपीट और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। भुजरिया विसर्जन को लेकर नंगला अंगद गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के साथ फायरिंग और पथराव हुआ। इसमें पांच लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सकरावा चौकी के नगला अंगद गांव निवासी विशाल पुत्र वीरपाल घर से भुजरियों को विसर्जन के लिए ले जा रहा था। रास्ते में गांव में रहने वाले सचिन ने कुछ भुजरिया उखाड़ ली। इसी बात को लेकर दोनों में गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई।
मौजूद लोगों ने विवाद शांत करा दिया। कुछ देर बाद दोनों में फिर विवाद हो गया। मौके पर दोनों पक्षों के लोग आ गए और फायरिंग-पथराव शुरू हो गया। इसमें एक ही पक्ष के हिमांशु व मोनू, इंद्रेश, प्रांशु और सचिन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हिमांशु, मोनू और इंद्रेश को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें