फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेबाज ने किया पथराव, बच्ची की मौत

विज्ञापन
फोटो 09- नवजात की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। गांव रामपुर में शराब के नशे में धुत युवक ने पड़ोसी के घर पर पथराव कर दिया। इस दौरान आंगन में मां के साथ लेटी नवजात बच्ची के सिर पर पत्थर लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सतकार सिंह अक्सर शराब के नशे में पड़ोसियों के साथ मारपीट करता है। गुरुवार रात करीब नौ बजे वह शराब पीकर पड़ोसी आकाश दोहरे को गाली दे रहा था। जब आकाश ने विरोध किया तो सतकार ने उसके घर पर पथराव कर दिया।
आकाश की पत्नी रेखा अपनी नौ दिन की बच्ची के साथ आंगन में चारपाई डालकर लेटी थी। एक पत्थर बच्ची के सिर में लग गया। इससे नवजात घायल हो गई। परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आकाश की मां सोनतारा ने आरोपी सतकार सिंह के खिलाफ पथराव कर बच्ची की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया जाएगा।
करीब डेढ़ साल पहले रेखा और आकाश ने प्रेम विवाह किया था। बच्ची उनकी पहली संतान थी। दोनों ही अपने प्यार की निशानी को लेकर काफी खुश थे। बच्ची की मौत से रेखा बदहवास सी हो गई। उसकी सास सोनतारा बार-बार उसे संभाल रही थी।
घटना के बाद से पीड़ित परिवार में शोक व्याप्त है।नशेबाज की इस हरकत से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। आरोपी अक्सर शराब के नशे में लोगों के साथ मारपीट करता था। गांव में तनाव देखते हुए एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बच्ची का अंतिम संस्कार भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें