कन्नौज। सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक ने अपने भाई पर साली से दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली में मंगलवार को एक गांव के जीजा व साली पहुंचे। यहां जीजा ने अपने सगे भाई के खिलाफ साली से दुष्कर्म करने की तहरीर दी।
तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम मेरे कमरे में साली सो रही थी। तभी भाई शराब के नशे में आया। साली से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने लगा। साली के चीखने पर पत्नी ने बचाया। साली के साथ सदर कोतवाली पहुंचे जीजा ने अपने भाई के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी है।