फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को लोगों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। अपने मायके में कई सालों से रही महिला ने बीती रात परिजनों की गैर मौजूदगी में अपने प्रेमी को घर बुला लिया। जानकारी पर ग्रामीणों ने प्रेमी को घर के अंदर ही कैद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी को थाने ले आई। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम धमे का ताल निवासी एक महिला पिछले कई सालों से अपने पति को छोड़कर अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही है। बीती रात परिजन एक शादी में गए थे। घर पर महिला अकेली थी। रात में उसने फोन कर अपनी से आधी उम्र के प्रेमी को मिलने के लिए बुला लिया।
प्रेमी को उसके घर में जाते ग्रामीणों ने देख लिया तो घर के बाहर से कुंडी बंद कर दी और सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस प्रेमी को थाने ले आई। सुबह जब महिला के परिजन आए तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। थाने में उन्होंने अपनी ही बेटी के चाल चलन पर सवाल उठाए। पुलिस ने महिला को भी थाने बुलाया, जहां पूरे मामले की जानकारी ली। अब दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

प्रेमी के पुलिस हिरासत में जाने के बाद कोतवाली में बयान देकर जब महिला वापस लौटी तो उसके परिजनों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि गलत चाल-चलन के कारण ही उसके पति से अनबन हुई है। अब उनकी बेटी कहीं भी चली जाए, उनका बेटी से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें