सौरिख। बेटी को गाली देने से मना करने पर नशेड़ी युवक ने अपने भाई व उसकी पुत्री को लाठी-डंडों से पीट दिया। मारपीट में भाई का हाथ टूट गया। पीड़ित ने थाने में पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा ने बताया पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा रामपुर निवासी रामवीर ने सोमवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि छह जून की शाम को घर के दरवाजे पर बैठा था।
तभी पड़ोस में रह रहा भाई नरेंद्र शराब के नशे में बेटी सलोनी को गालियां देने लगा। मना करने पर उसने लाठी-डंडें से पीटा।
इस पर हाथ टूट गया और अंदरूनी चोटें आईं। बचाने आई बेटी को भी मारा। लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।