तालग्राम। छिबरामऊ-तालग्राम मार्ग पर सोमवार सुबह ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती और इनका बेटा घायल हो गया।
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। रनवां गांव निवासी नन्हकू(42) बीमार पुत्र मनीष(8) को तालग्राम में दवा दिलाने साइकिल से ले जा रहे थे।
साथ में पत्नी राधा (40) थीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अंडरपास के पास सामने से आ रहे ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। साइकिल पर बैठे सभी लोग उछलकर दूर जाकर गिरे। घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।