ठठिया। जैतापुर गांव में चुनावी रंजिश में हुई मारपीट में नौ लोग घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
ठठिया थाना क्षेत्र के जैतापुर गांव में गुरुवार को चुनावी रंजिश में विवाद हो गया। गांव के मातादीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वोट देने की बात को लेकर गांव के चार लोग घर आकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया।
बीच बचाव करने आए परिवार के लोगों को भी पीट दिया। मारपीट में मातादीन, राहुल, रिंकी, आलोक कुमार, विनय, बृजेश, गंगाचरन, सुमन देवी व सत्यभान घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।