जसोदा (कन्नौज)। बदमाशों ने रेलवे गेटमैन के साथ मारपीट कर सिर में तमंचा लगाकर जेब से नगदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित गेटमैन ने घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों और कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जसोदा और खुदलापुर रेलवे स्टेशन के बीच हजरतपुर रेलवे गेट संख्या 107 पर मनोज कुमार गेटमैन के पद पर तैनात है। मंगलवार की रात 12 बजे वह मालगाड़ी के पास होने की गेट को खोलकर केबिन के अंदर आ रहा थ। तभी दो युवकों ने उसे आवाज देकर रोक लिया और पास पहुंचते ही दोनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक ने सिर पर तमंचा गलाकर जेब से मोबाइल और सात सौ रुपये लूट लिए।
इसके बाद पैदल ही दोनों युवक गांव की ओर भाग निकले। पीड़ित गेटमैन मनोज कुमार पास ही संचालित ढाबा पर पहुंचा। वहां से उसने रेलवे अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस में लूट की शिकायत दर्ज कराई।
सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर खुलासा किया।