छिबरामऊ। गढ़िया मेरापुर में दबंगों ने खेत में खड़ी शकरकंद की फसल नष्ट कर दी। पीड़ित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रहा है। ग्राम गढ़िया मेरापुर निवासी रामशंकर ने बताया कि उसने खेत में शकरकंद की पौध लगाई थी। पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के रहने वाले युवकों ने नष्ट कर दी। उसने विरोध किया तो उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
शोरगुल सुनकर जब ग्रामीण आ गए तो वे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रामशंकर ने बताया कि वह कार्रवाई के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है। प्रेमपुर चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।