तिर्वा। कनकपुर गांव में सोमवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें नौ लोग घायल हो गए, उन्हेें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते दो को रेफर कर दिया गया।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव निवासी जयसिंह पुत्र रिसाल सिंह और पड़ोसी मुकेश पुत्र लाल सिहं के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को इसी विवाद में दोनों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी।
इसमें एक पक्ष के जयसिंह, उसका बेटा विनोद, अमर, बेटी आरती के अलावा प्रमोद घायल हो गए। दूसरे पक्ष से दीपक, मुकेश उनका बेटा विवेक और शैलेश कुमारी घायल गईं। सूचना पर एंबुलेंस से ले जाकर घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।