फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप टेन अपराधियों में छह का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद डीजीपी ने सभी जिलों के टॉप टेन अपराधियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। जिले के 10 शातिर अपराधियों में से छह फरार हैं। इनका पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन

फरार अपराधियों में मोस्ट वांटेड डकैत कुंवर पाल बंजारा पुत्र नरपति है। यह ठठिया थाने के रामनगर का रहने वाला है। डकैत कुंवर पाल बंजारा पर लूट, हत्या और डकैती के 27 मामले दर्ज हैं। इसी तरह छिबरामऊ के गांव उधरनपुर निवासी गोविंद कश्यप पुत्र श्रीकृष्ण पर लूट के पांच मामले दर्ज हैं।
सदर कोतवाली के शेखाना बजरिया निवासी नदीम उर्फ पनडुब्बी पुत्र शमीम भी दो साल से फरार है। उस पर लूट के 25 मामले दर्ज हैं। शहर के पाटा मोहल्ला निवासी लुटेरा सोनू वाल्मीकि पुत्र रघु फरार है। इस पर सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सौरिख थाना के आदमपुर गांव निवासी देव नारायण पुत्र भारत सिंह के बारे में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है। यह शातिर चोर बताया गया है। थाना तालग्राम के कुड़री निवासी आलोक पुत्र रघुवीर भी एक साल से फरार है। इस पर चोरी, छिनैती के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एएसपी विनोद कुमार का कहना है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया गया है। जल्द ही सभी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें