फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर महाराणा प्रताप पर की अभद्र टिप्पणी, हंगामा

विज्ञापन
थाने में हंगामा करते हिंदू संगठन के लोग - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। फेसबुक पर महाराणा प्रताप और राजपूतों पर एक व्यक्ति ने अशोभनीय टिप्पणी कर दी। इस पर हिंदू संगठनों ने थाने पहुंच कर हंगामा किया। जरामऊ अलमापुर निवासी पंकज सिंह ने कस्बा तालग्राम के कटरा निवासी अमजद खां पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि भारतीय संस्कृति, राजपूत समाज, महाराणा प्रताप, रानी पद्मावती और उनकी मां जयवंताबाई के खिलाफ आरोपी ने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन

इससे पहले थाने में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुधांशु विक्रम सिंह, योगी सेना के मंडल अध्यक्ष राजन पटेल, राजू भदौरिया, चंदन सिंह, देव, राघव, मोहित सिंह, अगम सिंह, कौशल, सागर सिंह, अंकित राजपूत और मनोज ठाकुर ने हंगामा किया। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें