मानीमऊ। गंगा किनारे श्मसान घाट के पास शीशम के पेड़ से वृद्ध का शव झूलता मिलने से शनिवार को सनसनी फैल गई। चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
सुबह 11 बजे सदर कोतवाली के महादेवी घाट के करीब सोनेलाल के खेत में शीशम के पेड़ पर किसानों ने वृद्ध का शव देखा। मौके पर भीड़ लग गई। मेंहदी घाट चौकी प्रभारी जसवंत सिंह फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाल नागेंद्र पाठक ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष, शरीर पर मटमैला कुर्ता और पाजामा है। गमछे से फांसी लगाई है।