तालग्राम। गांव की किशोरी को उसके प्रेमी के साथ दिल्ली भेजने में मददगार बने दोस्त ने उससे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। किशोरी के परिजनों ने युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
मामला तालग्राम थानाक्षेत्र के एक गांव का है। कक्षा 12 में पढ़ने वाली छात्रा का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चलता था। प्रेमी ने मंगलवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद गांव में रहने वाले एक युवक की मदद से किशोरी को दिल्ली ले जाने की योजना बनाई। युवक किशोरी को लेकर प्रेमी के पास पहुंचा तो उसने साथ ले जाने से मना कर दिया।
युवक किशोरी को घर छोड़ने की बात कहते हुए रिश्तेदार के यहां ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया। बुधवार शाम युवक किशोरी को लेकर गांव लौट रहा था। तभी किशोरी के परिजनों ने उसे पीटकर पुलिस को सौंप दिया। उप निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।