फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी होने पर ससुरालियों ने पिटाई कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बेटी होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को पीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद मायके आकर भी पीड़िता की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के युसुफपुर भगवान मकरंदनगर निवासी सत्य प्रकाश दुवे ने छह फरवरी 2006 को बेटी प्रीती तिवारी की शादी श्रीकृष्ण मोहन तिवारी से की थी। उसकी ससुराल जी 3/6 रामेश्वर अपार्टमेंट नियर महाराज होटल रेडियम रांची झारखंड में है। सत्य प्रकाश के मुताबिक शादी के बाद बेटी के जन्म देने के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करने लगे। दो बार उसका गर्भपात कराया। इसके बाद मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद प्रीति मायके में आकर रहने लगी। प्रीति का आरोप है कि 17 नवंबर 2019 को पति श्रीकृष्ण मोहन तिवारी, ननद कविता शुक्ला पुत्री हरिदत्त निवासी 93/1 साइन नंबर 01 किदवईनगर जी ब्लाक कानपुर नगर, सास जावित्री देवी, बविता शुक्ला निवासी जी 306 रामेश्वर आपर्टमेंट रेडियम रोड रांची, निवेश शुक्ला और ननद का बेटा मायके आए। यहां तलाक देने की मांग करने लगे। विरोध करने पर सभी लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें