सिकंदरपुर। चोरों ने मंगलवार की रात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भदौरिया के इंटर कालेज को निशाना बनाकर डेढ़ लाख रुपये की चोरी की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भदौरिया का केवाईएस इंटर कॉलेज कसावा रोड पर स्थित है। मंगलवार की रात चोरों ने ऑफिस के पीछे का दरवाजा तोड़कर विद्यालय में घुस आए। चोरों ने यहां से प्रमुख कागजात, डीबीआर कैमरा, राउडर, एलएसजी, वाईफाई कनेक्टर, दो कैमरे, एक सीपी प्लस, हार्ड डिस्क, दो टीवी, एक टीएफटी, दो माउस, एक की बोर्ड, एक स्पाइलर, एक बैट्री, एक इन्वर्टर, 16 कैमरा कनेक्टर सहित अन्य सामान पार कर दिया। चोरी से हुए नुकसान का अनुमान डेढ़ लाख का लगाया जा रहा है। मामले की जानकारी पाकर एसआई पंकज कुमार मौके पर पहुंचे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की रिपार्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भदौरिया के इंटर कॉलेज में हुई चोरी की सूचना पाकर पहुंचे एसआई पंकज कुमार ने स्टाफ की कमी की बात कही। उन्होंने बताया कि पर्याप्त पुलिस बल के न होने से नियमित रूप से गश्त नहीं हो पा रहा, जिससे यह वारदात हुई।