कन्नौज। नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के विरोध में 13 दिसंबर को बोर्डिंग मैदान में प्रदर्शन करने पर कोतवाली प्रभारी ने आठ नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 सीआरपीसी के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है।
13 दिसंबर को नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के विरोध में आसिफ निवासी शेखाना, तौसीफ कुरैशी निवासी शेखपुरा, नाजिम निवासी शेखाना, अहमद शईद पुत्र मौलाना आफाक निवासी शेखपुरा, हाजी हसीम वारसी निवासी बड़ा चौराहा, नफीस, हारुन, आफताब खां के अलावा 20-25 अज्ञात के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि 13 दिसंबर को जानकारी मिली कि कुछ लोग बोर्डिंग मैदान में नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। जब वह बोर्डिंग मैदान पहुंचे और इनको रोकने का प्रयास किया पर यह नहीं माने। विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इस पर कार्रवाई की गई।