फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दुकान का गेट काटकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। चोरों ने बुधवार रात नादेमऊ रोड पर मझिगवां गांव में स्थित एक खाद की दुकान का मेन गेट काटकर लाखों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। क्षेत्र के ग्राम मझिगवां निवासी राजवीर सिंह पुत्र दलगंजन सिंह की खाद की दुकान चौ. सुरेंद्र सिंह महाविद्यालय के सामने स्थित है। बुधवार रात चोरों ने दुकान के पीछे लगा लोहे का गेट काट दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखी 22 बोरी यूरिया, 82 बोरी डीएपी, 40 बोरी पोटाश, 30 बोरी सुपर फास्फेट, जाइम की पांच बाल्टी, गोलक में रखी पांच हजार की नगदी पार कर दी। दुकानदार ने बताया कि वह सुबह जब दुकान खोलने आया तो शटर के पास पड़ी ईंट देखकर उसे संदेह हुआ। शटर खोलकर जब उसने अंदर देखा तो पैरों तलें जमीन खिसक गई। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों से पूछताछ की। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और नमूने एकत्रित किए। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट पर पुलिस रात भर गश्त करती रही और चोर माल वारदात को अंजाम देकर निकल गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें