फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। दहेेज में कार की मांग पूरी न होने से नाराज ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बेटी के जन्म के बाद महिला को मारपीट कर घर से निकालकर मोबाइल पर तलाक का मैसेज भेज दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर निवासी इलियास अली ने बताया कि बेटी अर्सिया की शादी कानपुर के बेगमगंज थाने के नाजिरबाग निवासी साजेब पुत्र असलम के साथ 28 नवंबर 2018 को निकाह किया था। शादी के बाद से ही पति साबेज, ससुर असलम, जेठ शोएब आदि परिजनों ने दहेज में कार न मिलने को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जनवरी 20 को बेटी का जन्म होने पर इन लोगों ने मारपीट कर बेटी के साथ उसे घर से निकला दिया और पति ने मोबाइल पर तलाक का मैसेज भेज दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें