तिर्वा। अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में चोरों ने परचून की दुकान में सेंध लगाकर सामान और नकदी पार कर दिया।
अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में बौद्ध नगर निवासी रामजी राठौर की परचून की दुकान है। बुधवार की शाम वे दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान में सेंध लगा दी। दुकान के अंदर रखा 70 हजार रुपये का सामान 10 हजार की नकदी पार कर दी। कोतवाल राम अवतार ने बताया कि छानबीन कर चोरों को पकड़ लिया जाएगा। (संवाद)