छिबरामऊ। ऊंचा बिरतिया मोहल्ले में बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार भी जख्मी हुआ है।
नगर के मोहल्ला ऊंचा बिरतिया निवासी ऋषभ भदौरिया (12) पुत्र योगेश चंद्र घर के पास में रह रही मौसी नेहा के घर साइकिल से गया था। घर लौटते समय तेज रफ्तार बाइक सवार प्रांशू (18) ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद प्रांशू की बाइक फिसल गई और वह भी घायल हो गया। बाइक सवार प्रांशू ने हेलमेट नहीं पहना था।
दोनों घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऋषभ को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। (संवाद)