फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : हत्या कर पेड़ पर शव लटकाने में दो पर चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। खेत में पानी लगाने का बहाना बनाकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ बेटे की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धमियामऊ निवासी राम अवतार ने सोमवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटे रजत को गांव निवासी अन्नू और गोल्डी अपने दो अज्ञात साथियों के साथ 27 फरवरी 2022 को खेत में पानी लगाने का बहाना बनाकर साथ ले गए थे। इसके बाद आरोपियों ने बेटे की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस ने मामला आत्महत्या का बताकर कार्रवाई नहीं की थी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें