फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: बाइकसवार बदमाशों ने पैदल जा रहे व्यक्ति संग की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति से मोबाइल व तीन हजार की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मोबाइल और रुपए लूटने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर निवासी अभिनय शनिवार शाम करीब सात बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नदसिया के निकट पैदल जा रहा था। आरोप है कि उसी दौरान पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। मोबाइल फोन छीन लिया और तीन हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। अभिनय ने घटना के तत्काल बाद शोर मचाया जिस पर मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें