फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मालिक ने दुकान में लगाया ताला, जीटी रोड पर लेटा परिवार

विज्ञापन
जीटी रोड पर जाम लगाए दुकानदार का परिवार। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मार्केट मालिक ने दुकान में ताला जड़ दिया। इससे आक्रोशित किरायेदार परिवार के साथ जीटी रोड पर लेटकर प्रदर्शन पर डट गया। इस वजह से दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शहर के कचहरी टोला मोहल्ला निवासी कमल कुशवाहा की सरायमीरा की एक मार्केट में किराये पर कास्मेटिक की दुकान है। सोमवार को मार्केट मालिक ने दुकान में ताला जड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही कमल कुशवाहा परिवार के सरायमीरा आ गए और मार्केट के सामने परिवार के साथ जीटी रोड पर लेटकर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर से जाम लग गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह पहुंच गए और कमल कुशवाहा को हिरासत में लेकर जाम खुलवाया। दुकानदार कमल ने बताया कि करीब 25 साल से वह किराये पर दुकान लिए है। कोर्ट में मार्केट मालिक से मुकदमा चल रहा है। इसके बाद भी जबरन दुकान में ताला डाल दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें