फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: लोडर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 26 Dec 2022 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कन्नौज जिले के तिर्वा में तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार किसान घायल हो गया। राहगीरों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। थाना ठठिया क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी नशी अहमद (31) खेती कर परिवार का पालन करता था।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से ठठिया जा रहा था। इस दौरान आलू विशिष्ट मंडी के पास तेज रफ्तार से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से नशी अहमद के गंभीर चोटें आईं। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान नशी अहमद ने दम तोड़ दिया। हादसे को अंजाम देकर चालक लोडर लेकर भाग निकला। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने के बाद हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें