छिबरामऊ। तहसील परिसर में सोमवार को जमीन की रंजिश के चलते दो अधिवक्ताओं में मारपीट हुई। इसमें एक अधिवक्ता घायल हो गया। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
तालग्राम थाना क्षेत्र के ताहपुर निवासी अधिवक्ता सोमवार को नायब तहसील कोर्ट के सामने खड़े थे। इस दौरान गांव में रहने वाले एक अन्य अधिवक्ता से जमीन के विवाद के चलते गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। विवाद में वहां पहले से खड़ा अधिवक्ता घायल हो गया। मारपीट से तहसील में अफरा-तफरी मच गई। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।