फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों के आंदोलन से झुका प्रशासन, एसडीएम गरिमा सिंह हटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। करीब 16 दिन से चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन के चलते सोमवार को एसडीएम तिर्वा गरिमा सिंह को हटा दिया गया है। एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी को तिर्वा की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने सोमवार को जारी किए आदेश में एसडीएम न्यायिक छिबरामऊ को राकेश त्यागी को एसडीएम सदर की कमान दी है। इससे पहले राकेश त्यागी तिर्वा एसडीएम पद पर भी रह चुके हैं, बाद में उनको हटाकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भी बनाया गया था। उसके बाद छिबरामऊ न्यायिक पद पर भेज दिया गया। तिर्वा में एसडीएम उमाकांत तिवारी को चार्ज मिला है, जो अब तक सदर तहसील में तैनात थे। एसडीएम तिर्वा गरिमा सिंह को हटाकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कन्नौज बनाया गया है। वे कलक्ट्रेट में कामकाज देखेंगी। बताते चलें कि तिर्वा तहसील के अधिवक्ता करीब 16 दिन से एसडीएम गरिमा सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में भी उन्होंने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए विरोध जताया था। उसके बाद सोमवार को यह फेरबदल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें