कन्नौज जिले के तिर्वा में घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर किसान ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के सियापुर गांव निवासी राम किशोर (55) ने सोमवार सुबह करीब पांच बजे मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने जब शव देखा तो कोहराम मच गया। कोतवाल रामअवतार ने आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। परिवार के लोगों से पूछताछ कर जांच कराई जाएगी। (संवाद)