फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की हिरासत से युवक को छुड़ाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा कस्बे में मोबाइल छीनने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया तो परिजनों ने उसको छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठियां चलाकर परिजनों को दूर खदेड़ा तब आरोपी को कोतवाली ले जाया गया। पुलिस की लाठियां लगने से दो युवक घायल हो गए। एसपी कार्यालय पहुंच कर घायलों ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तिर्वा में तमोली मंदिर के पास गिराह समुदाय के करीब 20 परिवार रहते हैं। सोमवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि यहां रहने वाले व्यक्ति ने राहगीर से मोबाइल छीना है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने दबिश देकर युवक को हिरासत में ले लिया। इस पर युवक के परिवार के लोगों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इससे पुलिस ने परिजनों को लाठियां चलाकर दूर खदेड़ दिया। इस दौरान जीतू और दीपू घायल हो गए। पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली ले गई।
परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे घायलों ने एएसपी अरविंद कुमार से शिकायत की है। एएसपी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
तिर्वा कोतवाली प्रभारी राम अवतार ने बताया कि मोबाइल छीनने की सूचना पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया था। इस दौरान उसके परिवार के जीतू और दीपू अन्य लोगों से उग्र हो गए। पुलिस टीम की पकड़ से उसे छुड़ाने लगे। इससे पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें