सौरिख। मामूली विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर पथराव कर दिया। ईंट लगने से गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
नादेमऊ चौकी क्षेत्र के नगला भारा गांव में दो दिन पूर्व हुए मामूली झगड़े को लेकर बुधवार को गांव के कुछ दबंगों ने घर में अकेली आठ माह की गर्भवती पूनम से गाली गलौज करते हुए पथराव कर दिया। पत्थर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही आशा प्रेमलता मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से लाकर महिला को सीएचसी भर्ती कराया। महिला का इलाज कराया जा रहा है।
परिजनों ने चौकी पहुंचकर घटना के संबंध में शिकायत की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।