तालग्राम। दहेज की मांग पूूूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर बेटे के साथ घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के असकरनपुरवा गांव निवासी ममता यादव ने बताया कि उसकी शादी तालग्राम के मछिया गांव निवासी एक युवक से चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद से दो भैंस और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर महिला का उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि कई दिनों तक उसे भूखा रखा गया और मारपीट की गई। आरोप है कि शनिवार को पति, सास, ससुर और जेठ ने उसे बेटे के साथ पीटकर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)