फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कानपुर-कासगंज रेलवे ट्रैक पर मित्रसेनपुर गांव के पास ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव दाईपुर निवासी परमेश्वर दयाल राजपूत (50) खेती करते थे। रविवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे बेटे संजय राजपूत को फर्रुखाबाद में रहने वाले रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर निकले थे। मित्रसेनपुर के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर परमेश्वर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परमेश्वर के भाई शिव शंकर ने दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें