फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला केसरी पहलवान समेत 17 समर्थकों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जीते हुए पहलवान पर हुए हमले में पुलिस ने जिला केसरी पहलवान समेत उसके 17 समर्थकों पर रिपोर्ट दर्ज की है। घायल पहलवान ने लूटपाट का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के कुतलुपुर मोहल्ला निवासी पहलवान पवन गिहार (25) पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे मकरंदनगर में हमला हुुआ था। हमलावरों ने सरेआम पवन गिहार, उसके भाई आकाश गिहार, दोस्त लक्ष्मण और अजीत को घायल कर दिया। दूसरे दिन रविवार को घायल पहलवान पवन गिहार ने जिला केसरी पहलवान ग्वाल मैदान निवासी जितेंद्र यादव उर्फ मटर्री, उसके समर्थक बदन उर्फ सूरज यादव, प्रेम यादव, उदयवीर यादव, अजीत यादव उर्फ बऊआ, संतोष यादव, जतिन कठेरिया, कुनाल यादव, अमित यादव, करन यादव और सात अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित ने 26 हजार रुपयों की लूट का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि कई बार दंगल में उसने जिला केसरी पहलवान जितेंद्र यादव के शिष्यों को पराजित किया है। इसी रंजिश के चलते उस पर हमला हुआ है। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें