फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल संरक्षण टीम ने रुकवाई किशोरी की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। गांव में किशोरी की हो रही शादी को बाल संरक्षण टीम ने रुकवा दिया। किशोरी को आशा ज्योति केंद्र भेज गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र को फोन कर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की शादी कराई जा रही है। जलालाबाद ब्लॉक के बदलेपुर्वा अनौगी से गुरुवार को बरात आ रही है। डीएम के निर्देश पर बाल संरक्षण टीम के साथ पहुंची जिला प्रोबेशन अधिकारी इरा आर्या ने शादी की रस्मों को रुकवा दिया।
किशोरी को अपने साथ आशा ज्योति केंद्र ले गई। उन्होंने बताया किशोरी से पूछताछ और उसकी आयु की जानकारी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें