मार्केट पर पड़ा मलबा कैमरे में हुआ कैद। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। जुमे की नमाज से पहले प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से नगर का जायजा लिया। एक धार्मिक स्थल से जुड़ी मार्केट की छत पर मलबा पड़ा दिखाई दिया। एसडीएम ने कोतवाल को छत पर पड़ा मलबा हटवाने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा ने नगर की सुरक्षा का जायजा िलया। इसके बाद पीएसी बल के साथ फ्लैग मार्च किया। एसडीएम अशोक कुमार, सीओ शिवकुमार थापा व कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने ड्रोन कैमरे से नगर का जायजा लिया। इस दौरान एक धार्मिक स्थल से जुड़ी मार्केट की छत पर ईंट-पत्थर पड़े मिले। कोतवाल ने बताया कि मार्केट की छत पर किस उद्देश्य से ईंट-पत्थर जमा किए गए थे। इसकी जांच कराई जाएगी। इधर, इमाम फुरकान अली ने बताया कि टूटी छत का मलबा पड़ा है। प्रशासन के निर्देश पर इसे हटवा दिया जाएगा। (संवाद)