कन्नौज। बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर ग्रामीण ने हमला कर दिया। किसी तरह अधिकारी और कर्मचारियों ने जान बचाई। लाइनमैन की तहरीर पर पुलिस ने ग्रामीण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रविवार को अवर अभियंता राजेश कुमार, लाइनमैन अजय कुमार, बहादुर और राजीव के साथ सैय्यदपुर सकरी गांव में बिजली चोरी पकड़ने और राजस्व वसूली के लिए गए थे। इस दौरान दुर्गेश उर्फ दरगाई के घर चोरी से बिजली जलती पकड़ ली।
लाइनमैन अजय कुमार ने जब केबल काटने का प्रयास किया तो दुर्गेश ने लाठी लेकर हमला कर दिया। इससे अवर अभियंता राजेश कुमार समेत टीम के अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। लाइनमैन अजय कुमार ने दुर्गेश के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ शिव प्रताप सिंह सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द जेल भेजा जाएगा।