फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पर फैली मक्का से फिसली बाइक, महिला को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। क्षेत्र के मोचीपुर गांव में रोड पर फैली मक्का से बाइक फिसल गई और दंपती सड़क पर आ गए। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंद दिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। हादसे का शिकार हुए बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मधुपुर निवासी किसान साकिब की पत्नी बेबी (42) को बुखार आ रहा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे साबिक पत्नी को दवा दिलाने के लिए बाइक से ले जा रहा था। मोचीपुर गांव में सड़क पर किसानों ने सूूखने के लिए मक्का डाली थी। इस पर बाइक फिसल गई। साकिब व बेबी रोड पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बेबी को रौंद दिया। बेबी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी जसवंत कुमार ने लोगों को शांत कराया।
किसान सड़क पर न फैलाएं मक्का, डीएम ने की अपील
हादसे के बाद डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सभी किसानों से अपील की है कि वे सड़क पर मक्का न फैलाएं। मक्का से फिसल कर अक्सर हादसों में लोगों की जान चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें