फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ तीन किशोर लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के बजरिया शेखाना मोहल्ले में गुरुवार सुबह घरों से खेलने निकले तीन किशोर अचानक लापता हो गए। बच्चों के लापता होने से परिजन बेहद परेशान हैं। शुक्रवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले हैं, लेकिन पता नहीं चल सका। एक साथ तीन किशोरों के लापता होने से मोहल्ले में सनसनी है।
विज्ञापन

बजरिया शेखाना निवासी अयान पुत्र रहीश, उवैद पुत्र मोबीन और गुड्डू पुत्र मोहम्मद उमर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक साथ घरों से खेलने के लिए निकले थे। तीनों की उम्र 13 से 14 साल है। इसके बाद ये किशोर घर नहीं लौटे। शाम होने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिला।
दूसरे दिन शुक्रवार सुबह कोतवाली में किशोरों के अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आसपास क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी खंगालने के साथ पूछताछ की, लेकिन लापता बच्चों का सुराग नहीं लगा। सीओ ने बताया कि दो पुलिस टीमें किशोरों की तलाश में जुटी हैं। जल्द उन्हें सकुशल ढूंढकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें