ठठिया (कन्नौज)। बहन के धर्म परिवर्तन कर शादी करने और भांजियों पर भी धर्म बदलने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए भाई ने ठठिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक का आरोप है कि बहन और उसका पति उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
ठठिया के कडेरा गांव निवासी हरिशंकर शुक्ला ने बताया की कानपुर देहात, रसूलाबाद के परसौरा निवासी उसके बहनोई प्रमोद कुमार की 2013 मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी बहन रीना ने धर्म परिवर्तन कर रसूलाबाद के बेरी गांव निवासी सलमान के साथ शादी कर ली है। अब वह उसकी दोनों भांजियों का भी धर्म परिवर्तन कराना चाह रही है। वह इस सब बातों का विरोध कर रहा है। इससे उसकी बहन उसका पति उसे फोन पर गाली गलौज करते हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी पीएन बाजपेयी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रीना और सलमान के खिलाफ धर्म परिवर्तन करने और दूसरे को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।