फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के सामने दुकानदारों में चले चाकू, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जीटी रोड पर सरायमीरा चौकी के सामने दो दुकानदारों के बीच चाकू चल गए। चाकू लगने से दोनों दुकानदार घायल हो गए। एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

सरायमीरा में जीटी रोड पर तहसील के पास देविन टोला निवासी विकास कुमार की चाय और पूड़ी-कचौड़ी की दुकान है। इसके पास ही हरदोई के भगौली निवासी अनिल कुमार पराठे की ठेली लगाता है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे ठेली हटाने को लेकर सरायमीरा चौकी के सामने दोनों में गाली-गलौज हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों ने एक दूसरे पर चाकू चला दिए। इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घायल विकास कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि घायल विकास की तहरीर पर अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें