नजरापुर। क्षेत्र के जसपुरापुर सरैया बाजार में लोडर की टक्कर से बिजली का पोल टूट कर ट्रैक्टर पर जा गिरा। इससे ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। चालक लोडर छोड़ भाग गया। कोतवली गुरसहायगंज के टिलिया भुडाह निवासी सुखदेव बाजार में ट्रैक्टर से तरबूज बेचने आए थे। शुक्रवार शाम के समय अनियंत्रित लोडर ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। पोल टूट कर उनके ट्रैक्टर पर गिर गया। लोडर चालक भाग गया। (संवाद)