फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने दर्ज कराई धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। कोल्ड स्टोरेज की हिस्सेदारी में हेराफेरी का आरोप लगा कर भाजपा नेता ने दंपती समेत तीन लोगों पर 90 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ कचाटीपुर निवासी सौरभ पटेल ने बताया कि वह भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष है। उसके भाई गौरव पटेल का तालग्राम के ताहपुर में साझे में कोल्ड स्टोरे है। 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। कानपुर लखनपुर निवासी हरिशंकर यादव, उनकी पत्नी कुमुद यादव और शांति नगर जूही निवासी अंकुर अग्रवाल भी हिस्सेदार हैं। इन तीनों लोगों ने हेराफेरी करते हुए उसके भाई गौरव के हिस्सेदारी 25 से ढाई प्रतिशत कर दी और भाई के हिस्से के 90 लाख रुपये हड़प लिए। थाना प्रभारी हरिश्याम सिंह का कहना है कि धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी अमोलर पंकज मिश्रा को सौंपी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें