फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पर दबंगों ने ताना तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। गांव से विशुनगढ़ जा रहे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य पर दबंगों ने तमंचा तान दिया। भाजपा नेता ने भागकर जान बचाई। भाजपा नेता ने शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

ग्राम कुड़रा निवासी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामबख्श लोधी ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे वे गांव से विशुनगढ़ वाले मकान पर जा रहे थे। रास्ते में खेत के पास पहले से मौजूद कुछ लोग उन्हें गालियां देने लगे। एक युवक तमंचा तानकर उनकी तरफ बढ़ा। उसके साथ कुछ युवक सरिया व डंडा लिए हुए थे। यह देख भाजपा नेता जान बचाकर अपने गांव की तरफ भाग निकले। शोर सुनकर कुछ लोगों को आता देख दबंग भाग गए। थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें