फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़ी हाईटेंशन लाइन के चार पोल से तार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के अमोलर-ताहपुर मार्ग किनारे बिछाई गई 11 हजार लाइन के चार पोल से तार चोरी हो गए। चोरी हुए तार की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। ग्रामीणों ने तार कटे देखे तो लाइनमैन को जानकारी दी है।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र अमोलर से ताहपुर तक किसानों के ट्यूबवेलों के लिए अलग से हाईटेंशन लाइन डाली गई है। गौडी नाला पुल के पास चोर चार पोल से तार काट ले गए। ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों को चोरी की जानकारी दी। विभागीय अधिकारी लाइनमैन पर आशंका जता रहे हैं। एक माह पहले ताहपुर से टिकरी और छदामीपुर्वा के बीच 22 पोल के तार चोरी होने के आरोप में लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस का कहना है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें