तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुलभुलियापुर में मामूली विवाद में बच्चे की एक आंख डंडा मार फोड़ दी। बच्चे का पिता जब उलाहना देने दबंग के घर गया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के भूलभुलियापुर गांव निवासी फूल सिंह ने दी तहरीर में बताया कि बीती तीन अप्रैल को उसका पुत्र हिमांशु (3) घर के बाहर खेल रहा था। किसी बात को लेकर गांव के ही दूसरे पक्ष के साथ विवाद हो गया। विवाद में इन लोगों ने हिमांशु की आंख में डंडा मार दिया। इससे उसकी एक आंख फूट गई।
जब वह उलाहना देने मारपीट करने वालों के घर गया तो सभी गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो सभी ने उसे पीटा। पुलिस कोतवाल रामअवतार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अंकित, आधार, ललित, विक्की, गुड्डी व सरोजा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।