सिकंदरपुर। सब्जी खरीदने के लिए जा रहे सब्जी विक्रेता पर बदमाशों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। नकदी और बाइक लूट ली। घायल सब्जी विक्रेता को गंभीर हालत में सौ शैया अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर किया गया है।
क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी रविंद्र कुमार (40) मंगलवार सुबह चार बजे घर से सराय प्रयाग सब्जी खरीदने के लिए जा रहे थे। वे गांव से एक किलोमीटर आगे निकले, तभी रास्ते में बदमाशों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रविंद्र ने बताया कि हमलावरों ने उसकी बाइक और पांच हजार रुपये लूट लिए। सब्जी विक्रेता को सौ शैया अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला मारपीट का है, लूट का आरोप निराधार है।